Search
Close this search box.

News of explosion in Pakistan, explosion in Islamabad-पाकिस्तान में धमाके की खबर, इस्लामाबाद में हुआ विस्फोट

पाकिस्तान में धमाके की खबर- India TV Hindi
Image Source : FILE
पाकिस्तान में धमाके की खबर

पाकिस्तान में धमाके की खबर है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह इस्लामाबाद के आई-10/4 सेक्टर में धमाके की आवाज सुनी गई है। बताया जाता है कि एक क्लिनिक के बाहर यह धमाका हुआ है। पाकिस्तान के मीडिया के अनुसार वाहन सड़क पर जलता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंच गया। बताया जाता है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुआ धमाका आत्मघाती हमला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर ये अटैक एक कार में हुआ है। ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है। बताया जाता है कि यह ब्लास्ट राजधानी इस्लामाबाद के आई-10/4 सेक्टर में हुआ है। ब्लास्ट क्यों हुआ, किसने किया, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका था, तभी जोरदार धमाका हुआ। पाकिस्तानी समाचार एजेंसी डॉन के मुताबिक पुलिस ने पुष्टि की है कि आई-10 क्षेत्र में एक क्लिनिक के बाहर विस्फोट की खबर मिली। इस हमले में पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 57 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 200 के करीब लोग घायल हो गए थे। यह धमाका पेशावर की मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ था। ब्लास्ट किस्सा ख्वानी बाजार में मौजूद मस्जिद में हुआ था।

दरअसल, हाल के समय में पाकिस्तान में काफी अस्थिरता है। पाकिस्तानी तालिबान पाकिस्तान में लगातार हमले कर रहा है। हाल ही में पाकिस्तानी तालिबानियों ने अपने साथियों को छुड़ाने के ​साथ ही पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बना लिया था। बलूचिस्तान में भी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। पाकिस्तान के हुक्मरानों ने अफगानिस्तान के तालिबानियों के पास कुछ मौलानाओं को प्रस्ताव के साथ भेजा था, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। पाकिस्तानी तालिबानी आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Source link

Recent Post

Live Cricket Update